हावड़ा-गया एक्सप्रेस से 13 बोतल विदेशी शराब के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा तस्कर
मुंगेर, अक्टूबर 5 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की अपराध खुफिया शाखा (सीआईबी) जमालपुर की टीम ने ट्रेन से विदेशी शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रविवार को तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से 13 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। गिरफ्तार युवक की पहचान झारखंड के पाकुड़ जिले के हिरनपुर बाजार निवासी विवेक कुमार भगत (24) के रूप में हुई है। जब्त शराब और आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग, मुंगेर को सौंपा जा रहा है।
गिरफ्तारी की जानकारी इस बावत सीआईबी के उप निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार रजक ने बताया कि रविवार सुबह करीब चार बजे सूचना मिली कि 13023 अप हावड़ा-गया एक्सप्रेस से विदेशी शराब की खेप जमालपुर लाई जा रही है। सूचना पर उनके नेतृत्व में आरक्षी रवि, आरक्षी एसके सुमन और आरक्षी राणा प्रताप की टीम ने जमालपुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.