हावड़ा-काटामाझी छह, जूनागढ़-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस 12 घंटे लेट
चक्रधरपुर, मई 29 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। दपू रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन के आश्वासन के बाद भी चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली यात्री ट्रेनों के लेटलतीफी का सिलसिला जारी है। गुरुवार को 22861 हावड़ा-काटामाझी इस्पात एक्सप्रेस ट्रेन करीब छह घंटे देरी से चक्रधपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों से होकर गुजरी। वहीं 12872 जूनागढ़-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस ट्रेन गुरुवार को करीब 12 घंटे से अधिक देरी से गुजरी। इसके अलावा हावड़ा-साईंनगर शिरडी, इतवारी-टाटा, शालीमार-मुंबई, योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस, पोरबंदर शालीमार, संतरागाछी-मुंबई, पुणे-हावड़ा आजाद हिन्द एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें तीन से चार घंटे देर से चक्रधरपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों से होकर गुजरी। ऐसी बात नहीं है कि इन ट्रेनों को इस बार चक्रधरपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों में घंटों रोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.