जमुई, सितम्बर 30 -- झाझा । निज संवाददाता आगामी दुर्गापूजा,दीपावली एवं छठ पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा एवं खातीपुरा के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। आसनसोल रेल मंडल के पीआरओ ने बताया कि उक्त स्पेशल निम्नानुसार चलेगी।03007 हावड़ाझ्रखातीपुरा स्पेशल प्रत्येक रविवार को 11.10.2026 से 29.11.2026 के बीच कुल 08 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन हावड़ा से रात 11.55 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन पूर्वाह्न11.30 बजे खातीपुरा पहुंचेगी।वापसी में 03008 खातीपुराझ्रहावड़ा स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को 13.10.2026 से 01.12.2026 के बीच कुल 08 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन खातीपुरा से सायं 6.30 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन सुबह 05.15 बजे हावड़ा पहुंचेगी।दोनों यह भी पढ़ें- मालदा से हरिद्वार के बीच चलेगी साप्ताहिक पूजा स्पेशल दि...