हावड़ा स्टेशन पर लाइन ब्लॉक से टाटा की ट्रेनों का परिचालन 26 को होगा प्रभावित
जमशेदपुर, जुलाई 17 -- जमशेदपुर। हावड़ा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 24 पर परिचालन सिस्टम अपग्रेड करने के कारण 26 जुलाई को टाटानगर से अप डाउन करने वाली ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित होगा। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से जारी लाइन ब्लॉक आदेश के अनुसार हावड़ा से 26 जुलाई को खड़गपुर मिदनापुर एवं अन्य मार्ग की लोकल ट्रेनों को रद्द करने के साथ ही टाटानगर की कई ट्रेनों को संतरागाछी और शालीमार स्टेशन से ही अपडाउन कराया जाएगा। रेलवे के ट्रेन परिचालन सिस्टम में बदलाव से यात्रियों को आवागमन में दिक्कत होगी और सड़क मार्ग का भी सहारा लेना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- टाटानगर से आसनसोल मेमू ट्रेन 19 को नहीं होगी रद्द
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.