पाकुड़, मार्च 10 -- जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड क्षेत्र की एक नाबालिग को हावड़ा से रेस्क्यू कर परिजनों को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार करीब सात माह पूर्व क्षेत्र के एक व्यक्ति द्वारा बेहतर काम दिलाने का प्रलोभन देकर लड़की को बाहर ले जाया जा रहा था। इसी क्रम में हावड़ा रेलवे स्टेशन पर अकेली नाबालिग को देख कर आरपीएफ व चाइल्ड लाइन द्वारा रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू के बाद लड़की को पश्चिम बंगाल के लिलुआ स्थित आश्रय गृह में रखा गया था। वहां काउंसलिंग के क्रम में पता चला की लड़की पाकुड़ जिले की है। वहां के बाल कल्याण समिति ने पाकुड़ बाल कल्याण समिति से संपर्क किया। जिसके बाद बाल संरक्षण समिति की टीम ने लड़की के परिजनों का पता लगा कर सत्यापित किया। इसके बाद बाल कल्याण समिति के सहयोग से लड़की को पाकुड़ लाया गया। मंगलवार को पाकुड़ बाल कल्याण समि...