कोडरमा, अप्रैल 5 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। हावड़ा से खातीपुरा (जयपुर) के लिए कोडरमा होकर स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू किया जाएगा। इस ट्रेन के चलने से इस रूट के यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, यह स्पेशल ट्रेन 8 अप्रैल से 1 जुलाई 2026 तक प्रत्येक बुधवार को चलाई जाएगी। हावड़ा-खातीपुरा स्पेशल ट्रेन रात 11:55 बजे हावड़ा स्टेशन से प्रस्थान कर तीसरे दिन सुबह 9:00 बजे खातीपुरा स्टेशन पहुंचेगी। वहीं, वापसी में खातीपुरा-हावड़ा स्पेशल ट्रेन 7 अप्रैल से 30 जून 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। यह ट्रेन सुबह 9:30 बजे खातीपुरा से प्रस्थान कर अगले दिन शाम 3:40 बजे हावड़ा स्टेशन पहुंचेगी।इस ट्रेन का ठहराव बंडिल जंक्शन, बर्द्धमान जंक्शन, दुर्गापुर, आसनसोल जंक्शन, धनबाद जंक्शन, कोडरमा जंक्शन, गया जंक्शन, डेहरी ऑन सोन, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.