हावड़ा से कल मुंबई और 26 को पुणे के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
धनबाद, अप्रैल 24 -- हावड़ा से सीएसटीएम मुंबई और हडपसर (पुणे) के लिए वन वे स्पेशल ट्रेन चलेगी। रेलवे ने दोनों महानगरों के लिए धनबाद होकर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। 01102 हावड़ा-सीएसटीएम मुंबई एक-तरफा विशेष ट्रेन हावड़ा से 25 अप्रैल की रात 11 बजे चलेगी। ट्रेन सुबह 4.47 बजे धनबाद, 5.18 बजे गोमो रुकते हुए चौथे दिन सुबह पांच बजे मुंबई पहुंचेगी। ट्रेन में स्लीपर बोगियां जोड़ी जाएंगी। 01452 हावड़ा-हडपसर (पुणे) एकतरफा स्पेशल ट्रेन हावड़ा से 26 अप्रैल की तिथि यानी 25 अप्रैल की रात 12.15 बजे हावड़ा से खुलेगी। ट्रेन सुबह 6.25 बजे धनबाद, सुबह 6.56 बजे गोमो रुकते हुए आगे सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, खंडवा, भुसावल, मनमाड़ होते हुए 28 अप्रैल की सुबह सात बजे हडपसर (पुणे) पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- धनबाद होकर सुलतानपुर व साबरमती की चलेगी स्पेशल ट्रेन म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.