हावड़ा से इस्पात और मुंबई से गीतांजलि आई लेट
जमशेदपुर, अगस्त 31 -- जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन पर सोमवार सुबह से ट्रेनों का परिचालन अस्त व्यस्त रहा। मुंबई की ओर से गीतांजलि एक्सप्रेस और अहमदाबाद एक्सप्रेस लेट से टाटानगर पहुंची जबकि टाटानगर से इतवारी एक्सप्रेस को करीब 3 घंटे लेट से रवाना किया गया। इससे हावड़ा और बिलासपुर मार्ग के यात्रियों को दिक्कत हुई जबकि हावड़ा से इस्पात एक्सप्रेस भी करीब 2 घंटे लेट से टाटानगर पहुंची थी। जानकार बताते हैं कि अन्य कई लोकल ट्रेन भी लेट से टाटानगर आई। ट्रेनों के लेट चलने की अक्सर शिकायत होती है लेकिन समय का पालन नहीं हो पा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.