चंदौली, जनवरी 16 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनों के विलंब होने का सिलसिला कोहरे के कारण जारी है। इससे यात्रियों में परेशानी दिख रही है। इस दौरान शुक्रवार को पीडीडीयू जंक्शन से गुजरने वाली डाउन की हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 6 घंटा, अगरतला स्पेशल एक्सप्रेस 4 घंटा, कुंभा एक्सप्रेस 2 घंटा, पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 4 घंटा, ब्रह्मपुत्र मेल 2 घंटा, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 1 घंटा, बाड़मेर एक्सप्रेस 1 घंटा विलंबित रहीं। इसके अलावा अप उधना एक्सप्रेस 2 घंटा, विभूति एक्सप्रेस 2 घंटा, बरकाकाना मेमू 2 और पंजाब मेल 1 घंटा विलंब से रवाना हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.