धनबाद, अप्रैल 23 -- पत्थर मार कर हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस की खिड़की तोड़ने वाले आरोपी को आरपीएफ और आरपीएफ की सीआईबी टीम ने दबोच लिया। पकड़े गए आरा मोड़ बाइपास रोड निवासी फैजान अंसारी ने स्वीकार किया कि उसने छह मार्च को हावड़ा से धनबाद होकर नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस पर धनबाद आउटर सिग्नल के पास पत्थर मारा था। पत्थरबाजी में राजधानी एक्सप्रेस की ए-4 बोगी की बर्थ नंबर 17 का शीशा टूट गया था। ट्रेन के एस्कार्ट पार्टी के बाबूलाल की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरपीएफ की टीम जांच कर रही थी। जांच की जिम्मेवारी सब इंस्पेक्टर शाहिना इस्लाम को दिया गया था। आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय प्रकाश ने बताया कि मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि राजधानी एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी करने वाला युवक नशेड़ी है। वह बुधवार को एलेप्पी एक्सप्रेस से कहीं जाने वाला है। सुबह 10.5...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.