भागलपुर, मई 16 -- भागलपुर। यात्रियों की मांग को देखते हुए हावड़ा-राजगीर-हावड़ा समर स्पेशल ट्रेन (03029/03030) का कहलगांव स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव देने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 03029 हावड़ा-राजगीर स्पेशल जिसकी यात्रा 16 मई से शुरू होगी और ट्रेन संख्या 03030 राजगीर-हावड़ा स्पेशल जिसकी यात्रा 17 मई से शुरू होगी। क्रमशः 05:53 बजे और 20:25 बजे कहलगांव स्टेशन पहुंचेगी और दोनों दिशाओं में 2 मिनट का ठहराव होगा। इस आशय की जानकारी मालदा रेल मंडल के पीआरओ रसराज माजी ने दी। यह भी पढ़ें- गोरखपुर-हैदराबाद समर स्पेशल ट्रेन 28 जून तक यह भी पढ़ें- काम की खबर (रेलवे)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...