हावड़ा-रांची वंदे भारत पर पत्थर फेंकने में एक गिरफ्तार
जमशेदपुर, अगस्त 4 -- वंदे भारत ट्रेनें शरारती तत्वों के निशाने पर हैं। रविवार को टाटानगर-बरहमपुर वंदे भारत एक्सप्रेस पर जुगसलाई में खरकई नदी के पास किसी ने पत्थर फेंका। इससे कोच के शीशे में निशान पड़ गया। आरपीएफ एस्कॉर्ट बल ने यह सूचना दी। आरोपी की पहचान अभी नहीं हो सकी है। शुक्रवार शाम हावड़ा-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस पर भी जुगसलाई गरीब नवाज कॉलोनी के पास पत्थर फेंका गया था। टाटानगर आरपीएफ ने एक युवक को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जानकार बताते हैं कि जुगसलाई की थर्ड लाइन पर नशेड़ी प्रवृत्ति के युवक दिनभर अड्डा जमाते हैं। सोशल मीडिया पर लाइन पर शराब और बीयर की बोतलों की तस्वीरें तथा अंधेरे में युवकों के बैठने के वीडियो भी वायरल हुए थे। इसके बाद आरपीएफ ने गश्त बढ़ा दी थी। फिर भी वंदे भारत ट्रेनों पर पत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.