हावड़ा-मोकामा में 21 से एसी 3-टियर इकोनॉमी कोच लगेगा
देवघर, जुलाई 18 -- मधुपुर प्रतिनिधि। यात्रियों को अधिक आरामदायक यात्रा सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से ट्रेन नंबर-13029/13030 हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस में एक सामान्य द्वितीय श्रेणी जीएस कोच के स्थान पर एक एसी 3-टियर इकोनॉमी कोच अस्थायी रूप से लगाया जाएगा। ट्रेनों की कुल कोच संरचना में कोई परिवर्तन नहीं होगा। संशोधित कोच संरचना हावड़ा से 21 जुलाई 2026 से 20 जनवरी 2027 तक प्रभावी रहेगी। इसकी जानकारी आसनसोल रेल मंडल के पीआरओ ने दिया है। उन्होंने यात्रियों से अनुरोध किया है कि उपर्युक्त व्यवस्था का लाभ उठाएं व यात्रा को सुगम और सरल बनाएं। यह भी पढ़ें- बढ़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि, कई एक्सप्रेस ट्रेनों में बढ़ेंगे एसी कोच
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.