हावड़ा मेल, समर स्पेशल सहित कई ट्रेनें देरी से आईं
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 10 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर रविवार को समर स्पेशल सहित कई ट्रेनें विलंब से जंक्शन पहुंचीं। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ला ने बताया कि अमृतसर से हावड़ा जाने वाली हावड़ा मेल 1 घंटे 3 मिनट, लखनऊ चारबाग से प्रयागराज संगम जाने वाली पैसेंजर 5 घंटे, बठिंडा से वाराणसी जाने वाली समर स्पेशल 1 घंटे 46 मिनट, अयोध्या कैंट से मुंबई एलटीटी जाने वाली साकेत सुपरफास्ट 21 मिनट, आनंद विहार से पुरी जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस 33 मिनट, प्रयागराज संगम से लखनऊ चारबाग जाने वाली पैसेंजर 48 मिनट, नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 5 घंटे 34 मिनट विलंब से जंक्शन पहुंची। ट्रेन के इंतजार में यात्री परेशान रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.