मिर्जापुर, दिसम्बर 10 -- चुनार। हावड़ा से मुंबई जा रही ट्रेन नंबर 12321 अप हावड़ा मुंबई मेल के ब्रेकवान के आगे लगी जनरल बोगी के शौचालय के पास रखे कूड़े में किसी यात्री ने जलता हुआ सिगरेट फेंक दिया जिससे धुआं निकलने लगा। कोच के शौचालय के पास से उठ रहे धुआं को देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कोच में सवार यात्रियों के शोर मचाने पर गार्ड ने तत्काल ट्रेन को रोक कर जलते कूड़े को बुझवाया, तब यह ट्रेन चुनार से आगे रवाना हुई। हावड़ा से मुम्बई जा रही अप 12321 हावड़ा-मुम्बई मेल मंगलवार को सुबह करीब डेढ़ घंटे विलंब से चुनार स्टेशन पर पहुंची। चुनार में इस ट्रेन का समय सुबह 11.05 बजे है। यह ट्रेन प्लेटफार्म नंबर तीन पर रुकी और यात्रियों के उतरने व चढ़ने के दो मिनट बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया। अभी ट्रेन स्टार्ट हो कर कुछ दूर बढ़ी होगी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.