हावड़ा मुंबई मार्ग में लाइन ब्लॉक से ट्रेनें हो रही लेट
जमशेदपुर, जुलाई 24 -- जमशेदपुर। खड़गपुर और चक्रधरपुर मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण ट्रेनों का परिचालन अस्त व्यस्त हो गया है। शुक्रवार को मुंबई से गीतांजलि एक्सप्रेस करीब 6 घंटे लेट से टाटानगर पहुंची जबकि जबलपुर संतरागाछी भी 3 घंटे लेट चल रही थी। मुंबई हावड़ा दूरंतो एक्सप्रेस भी करीब 4 घंटे तक लेट है। दूसरी ओर, हावड़ा से भी इस्पात और जनशताब्दी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें लेट से टाटानगर पहुंची। ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण सैकड़ो यात्रियों को दिक्कत हुई। ट्रेनों के लेट होने से परेशान कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर शिकायत भी दर्ज कराया है। यह भी पढ़ें- चक्रधरपुर मंडल में ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.