हावड़ा-मुंबई और चेन्नई मार्ग के नीमपुरा थर्ड लाइन को 440 करोड़ आवंटित
जमशेदपुर, जुलाई 25 -- हावड़ा-मुंबई और चेन्नई मार्ग स्थित नीमपुरा यार्ड के पास थर्ड लाइन के लिए रेलवे में 440 करोड़ आवंटित हुआ है। इससे रेलवे में मैंगनीज, लौह अयस्क, स्टील, गेहूं, पत्थर, स्लैग, नमक, चावल, सीमेंट, पेट्रोलियम उत्पाद, चूना पत्थर, खाद्य तेल, केमिकल समेत अन्य सामान की ढुलाई में सहूलियत होगी। चक्रधरपुर मंडल से बंदरगाह जा रही मालगाड़ियों का मुख्य रेल मार्ग है। थर्ड लाइन बिछाने से रेलवे की ढुलाई क्षमता बढ़ने के साथ यात्री ट्रेनों के संचालन में सहूलियत होगी। बताया जाता है कि नीमपुरा वेस्ट आउटर केबिन व मिदनापुर के बीच थर्ड लाइन बिछनी है। इससे पूर्व नीमपुरा में ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने एवं मालगाड़ी से ढुलाई क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से लाइन, सिग्नल और ट्रैक्शन अपग्रेड करने का आदेश हुआ था, ताकि 2030 तक 3000 मीट्रिक टन ढुलाई का लक्ष्य प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.