हावड़ा-बाड़मेर एक्सप्रेस से आरपीएफ ने चार नाबालिग को किया बरामद
गया, जून 27 -- रेलवे सुरक्षा बल ने 'ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते' के तहत सराहनीय कार्रवाई करते हुए शनिवार को हावड़ा-बाड़मेर एक्सप्रेस से चार नाबालिग बच्चों को बरामद किया है।ये चारों बच्चे घर से भाग कर ट्रेन से दिल्ली भाग रहे थे, जिसे आरपीएफ ने बचाया और परिजनों को सूचना दी। बरामद सभी को मानवाधिकार मानकों का पालन करते हुए सुरक्षित संरक्षण की व्यवस्था करते हुए चाइल्ड हेल्प लाइन को सौंप दिया गया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, धनबाद से सूचना मिली कि गाड़ी संख्या 12323 हावड़ा-बाड़मेर एक्सप्रेस के इंजन की ओर से दूसरे जनरल कोच में चार नाबालिग बच्चे बिना परिजनों को बताए दिल्ली जा रहे हैं। सूचना मिलते ही ट्रेन के संबंधित कोच की जांच की। जांच के दौरान चारों बच्चों को सकुशल ट्रेन से उतारकर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट लाया गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.