हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी के कोच अपग्रेड
जमशेदपुर, सितम्बर 27 -- जमशेदपुर।हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस के कोच अपग्रेड किए गए हैं। इसके तहत आंतरिक साज-सज्जा, यात्री सुविधाओं और रखरखाव से जुड़े कई काम हुए हैं। यह ट्रेन हावड़ा को झारखंड और उत्तरी ओडिशा के औद्योगिक व खनिज क्षेत्र से जोड़ने वाली सेवा है।अपग्रेड में सीटों की गद्दियां और कवर बदले गए हैं। खराब आर्मरेस्ट और रिक्लाइनर की जगह नए लगाए गए हैं। सेंटर टेबल, स्नैक ट्रे, छत और लगेज रैक की मरम्मत व नवीनीकरण किया गया है। क्षतिग्रस्त खिड़की फिटिंग और रोलर ब्लाइंड्स भी बदले गए हैं।गैर वातानुकूलित कोचों में नए पंखे, एलईडी लाइट और चार्जिंग सॉकेट लगाए गए हैं। वातानुकूलित कोचों में चार्जिंग सुविधा के साथ रीडिंग लाइट और अन्य आंतरिक सुविधाओं में सुधार हुआ है। शौचालयों में नए फर्श, जल फिटिंग, आंतरिक साज-सज्जा और हाइजीन मैट की व्यवस्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.