हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस का इंजन हुआ अलग, हादसा टला
जमशेदपुर, सितम्बर 5 -- हावड़ा-पुणे दूरंतो एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार सुबह 15 कोच छोड़कर दौड़ने लगा। घटना पश्चिम बंगाल के गिद्धनी स्टेशन के बाद सुबह करीब 7.40 बजे बाद की है। ट्रेन की स्पीड कम होने से बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि दूसरी ट्रेन को पास देने के लिए दुरंतो एक्सप्रेस गिधनी की लूप लाइन में खड़ी थी। दुरंतो एक्सप्रेस के दो हिस्सों में बंटने से ट्रेन मैनेजर और लोको पायलट घबरा गए। तत्काल इंजन रोककर अन्य कोच को फिर से जोड़कर ट्रेन को आगे बढ़ाया गया। इधर, ट्रेन रुकने का कारण जानकर यात्रियों में अफरातफरी मच गई। दर्जनों यात्री लाइन पर उतर आए। दुरंतो एक्सप्रेस एक घंटे से ज्यादा देर तक खड़ी रह गई। हालांकि, आरपीएफ जवानों और रेलकर्मियों ने यात्रियों को समझाकर कोच पर चढ़ाया। तकनीकी खराबी के कारण दुरंतो एक्सप्रेस टाटानगर में निर्धारित समय 8.38 के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.