देवघर, जुलाई 1 -- जसीडीह प्रतिनिधि श्रावणी मेला और यात्रियों की लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने दो स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। मंडल की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार, दोनों ट्रेनें अपने वर्तमान समय, मार्ग, ठहराव और कोच संरचना के साथ अतिरिक्त फेरों के लिए संचालित होती रहेंगी। रेलवे ने ट्रेन नंबर- 02023/ 02024 हावड़ा-पटना-हावड़ा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन 5 जुलाई से 27 सितंबर 2026 तक 13 अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ा दिया है। इससे पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के साथ-साथ श्रावणी मेला के दौरान सफर करने वाले श्रद्धालुओं को भी काफी सुविधा मिलेगी। यह भी पढ़ें- सावन में दौड़ेगी हावड़ा-नटेसर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन इसके अलावा ट्रेन नंबर- 03229/0323...