भागलपुर, अगस्त 25 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 03029/03030 हावड़ा-नातेसर-हावड़ा स्पेशल का कहलगांव स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव देने का निर्णय लिया गया है। 03029 हावड़ा-नातेसर स्पेशल 26 अगस्त से शुरू होने वाली यात्रा कहलगांव सुबह 05:46 बजे पहुंचेगी और 05:48 बजे रवाना होगी और 03030 नातेसर-हावड़ा स्पेशल 27 अगस्त से शुरू होने वाली यात्रा कहलगांव रात 20:40 बजे पहुंचेगी और 20:42 बजे रवाना होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...