हावड़ा-नटेसर स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू
बिहारशरीफ, अगस्त 13 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हावड़ा और नटेसर के बीच हावड़ा स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू हो गया है। गाड़ी संख्या 03029 हावड़ा-नटेसर का परिचालन 10 अगस्त से शुरू हुआ। आठ फरवरी 2027 तक इसका परिचालन हर सोमवार, बुधवार और शनिवार को किया जाएगा। वहीं, गाड़ी संख्या 03030 का परिचालन 11 अगस्त से शुरू हुआ। यह हर मंगलवार, गुरुवार और रविवार को चलेगी। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि इसमें कुल 14 कोच हैं। इसमें थर्ड एसी के एक, स्लीपर के सात, साधारण श्रेणी के चार व एसएलआर के दो कोच शामिल हैं। हावड़ा से ट्रेन 22 बजे खुल रही है। अगले दिन अगले दिन 06.20 बजे भागलपुर, 06.53 बजे सुलतानगंज, 09.20 बजे किउल, 10.14 बजे मोकामा, 11.46 बजे बिहार शरीफ, 12.03 बजे नालन्दा एवं 12.30 बजे राजगीर रुकते हुए 13.00 बजे नटेसर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.