देवघर, मार्च 22 -- जसीडीह। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा और नई दिल्ली के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इससे दोनों शहरों के बीच सफर करने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। आसनसोल रेल मंडल द्वारा जारी जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर- 04052 नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल ट्रेन 23 मार्च 2026 को नई दिल्ली से शाम 6:15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 11:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन नंबर- 04051 हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल 25 मार्च 2026 को हावड़ा से तड़के 1:40 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन आसनसोल मंडल अंतर्गत दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहराव करेगी, जिससे क्षेत्रीय यात्रियों को भी लाभ मिलेगा। ट्रेन में सामान्य द्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.