भागलपुर, अगस्त 28 -- भागलपुर। ईस्टर्न बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्यों ने हावड़ा से जमालपुर के बीच चलने वाली हावड़ा-जमालपुर सुपरएक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 13071/13072) के पटना तक विस्तार की घोषणा का कड़ा विरोध दर्ज कराया है। चैंबर की ओर से केंद्रीय रेल मंत्री को एक पत्र प्रेषित कर इस निर्णय को तुरंत वापस लेने और भागलपुर के रेल यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखने का आग्रह किया गया है। चैंबर अध्यक्ष शरद सलारपुरिया ने कहा कि हावड़ा-जमालपुर एक्सप्रेस इस क्षेत्र की एक प्रीमियम और भरोसेमंद ट्रेन रही है। पटना तक विस्तार से इसकी साख और गुणवत्ता दोनों प्रभावित होगी। रेल मंत्रालय से हमारा पुरजोर निवेदन है कि इस निर्णय पर पुनर्विचार कर ट्रेन के मूल स्वरूप को बनाए रखा जाए तथा भागलपुर को बनारस के लिए जल्द से जल्द वंदे भारत एक्सप्रेस की सौग...