जामताड़ा, अगस्त 26 -- यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा और खातीपुरा के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन आसनसोल मंडल के अंतर्गत आने वाले दुर्गापुर और आसनसोल स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। रेलवे के अनुसार, 09709 खातीपुरा-हावड़ा स्पेशल 29 अगस्त को शाम 5 बजे खातीपुरा से रवाना होगी और अगले दिन रात 10:15 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वहीं 09710 हावड़ा-खातीपुरा स्पेशल 31 अगस्त को रात 12:15 बजे हावड़ा से खुलेगी और अगले दिन सुबह 11:30 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान और वातानुकूलित श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। दोनों दिशाओं में दुर्गापुर और आसनसोल स्टेशन पर ठहराव होने से क्षेत्र के यात्रियों को भी इसका लाभ मिलेगा। यह भी पढ़ें- सूबेदारगंज से हावड़ा के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन यह भी पढ़ें...