जमशेदपुर, फरवरी 15 -- जमशेदपुर। हावड़ा बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस और हावड़ा मुंबई गीतांजलि एक्सप्रेस समेत अन्य 10 ट्रेनों में औचक जांच अभियान चलाकर टिकट निरीक्षक और आरपीएफ के जवानों ने खड़गपुर टाटानगर समेत अन्य ट्रेनों से औचक जांच अभियान में 285 लोगों को बिना टिकट यात्रा करने के साथ रेलवे प्रावधान उल्लंघन के अन्य आरोप में पकड़ा। रेलवे प्रावधान के खिलाफ यात्रा करने वाले लोगों से 1 लाख 61 हजार से ज्यादा राशि जुर्माना में वसूला गया है। बताया जाता है कि दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के आदेश पर सभी मंडल और बड़े स्टेशनों और ट्रेनों में विशेष टिकट जांच अभियान सप्ताह में दिन बदलकर चलता है। जांच के साथ रेलवे का उद्देश्य यात्रियों को सही टिकट पर यात्रा करने के प्रति जागरूक करना भी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.