देवघर, मार्च 13 -- जसीडीह। यात्रियों को बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने और बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने हावड़ा-आनंद विहार-हावड़ा अमृत भारत एक्सप्रेस में दो अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। इससे इस ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर-13065/13066 हावड़ा-आनंद विहार-हावड़ा अमृत भारत एक्सप्रेस में स्थायी आधार पर एक सामान्य द्वितीय श्रेणी तथा एक शयनयान श्रेणी का अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा। यह व्यवस्था हावड़ा से 12 मार्च 2026 से लागू होगी, जबकि आनंद विहार टर्मिनल से यह ट्रेन 14 मार्च 2026 से अतिरिक्त कोच के साथ रवाना होगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह ट्रेन पहले 20 एलएचबी कोच के साथ चलती थी, लेकिन अब इसमें दो अतिरिक्त कोच जोड़े जाने के बाद कुल 22 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.