लोहरदगा, अप्रैल 6 -- लोहरदगा, संवाददाता। समाहरणालय मैदान, लोहरदगा में सोमवार को जिले में व्याप्त जमीन से संबंधित समस्याओं को लेकर पूर्व विधान पार्षद प्रवीण कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के सभी प्रखंडों से वैसे लोगों ने उपस्थित होकर अपनी पीड़ा से अवगत कराया। जिनकी जमीन या तो हाल सर्वे खतियान में गड़बड़ हो गई है या म्यूटेशन और आनलाइन से संबंधित परेशानी हो रही है। सभी पीड़ितों ने अपनी-अपनी समस्याओं को रखा। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि हाल सर्वे खतियान संघर्ष समिति बनाकर एक आंदोलन खड़ा किया जाए। इन समस्याओं से वास्तविक भूमि मालिकों की समस्याओं का समाधान कराया जाए।बैठक को संबोधित करते हुए प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि यह हम लोहरदगा वासियों के लिए दुर्भाग्य की बात है कि पूरे झारखंड में केवल लोहरदगा में ह...