हाल ए सीएचसी दपसौरा..फार्मासिस्ट के कंधों पर डाक्टर व वार्ड ब्वाय का काम
फतेहपुर, जून 20 -- अमौली। अमौली ब्लॉक के दपसौरा गांव में निर्मित नया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में सिर्फ फार्मासिस्ट की तैनाती से स्वास्थ्य विभाग सवालों के घेरे में है। यमुना कटरी के बड़ी आबादी के इलाज को एक मात्र अस्पताल में फार्मासिस्ट के कंधों पर डाक्टर से लेकर वार्ड ब्वाय-स्वीपर तक की जिम्मेदारी है। डाक्टर समेत अन्य स्टाफ की तैनाती की उम्मीद धुंधली होने के फार्मासिस्ट ने भी अस्पताल से किनारा कर सीएचसी अमौली में सेवाएं देने लगे। फिलहाल अस्पताल ताले में कैद है। कई वर्ष पहले लाखों रुपये की लागत से निर्मित इस भवन को कार्यदायी संस्था द्वारा स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर भी किया जा चुका है, लेकिन स्टाफ की तैनाती को लेकर विभाग अब तक गंभीर नजर नहीं आ रहा है। लंबे इंतजार के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सीएचसी में केवल एक फार्मासिस्ट की नियुक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.