गाजीपुर, मई 23 -- गाजीपुर, संवाददाता। जिले के छोटे और हाल्ट रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं की बदहाली यात्रियों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। भीषण गर्मी और उमस के बीच इन स्टेशनों पर न तो पर्याप्त यात्री शेड की व्यवस्था है और न ही पेयजल की समुचित सुविधा है। ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्रियों को खुले आसमान के नीचे घंटों बैठना पड़ रहा है। जिले में वाराणसी रेल मंडल के अंतर्गत 13 हाल्ट स्टेशन और दानापुर मंडल के अंतर्गत आठ छोटे स्टेशन आते हैं, लेकिन अधिकांश स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाएं नदारद हैं। सिधौना रामपुर, सैदपुर भीतरी, तरांव, बासूचक, नंदगंज, सहेरी हाल्ट, आंकुसपुर, गाजीपुर घाट, फतेहपुर अटवां हाल्ट, शाहबाज कुली, यूसुफपुर, ढोंढ़ा डीह, कारीमुद्दीनपुर और ताजपुर डेहमा और दानापुर मंडल के बाराकला हाल्ट, गहमर, करहिया हाल्ट, भदौरा, उसियां हाल्ट, ...