वाराणसी, अप्रैल 15 -- वाराणसी। बड़े स्टेशनों की तर्ज पर उत्तर रेलवे (लखनऊ मंडल) के हाल्ट स्टेशनों पर अब एम-यूटीएस (मोबाइल यूटीएस) से जनरल टिकट मिलेंगे। इससे यात्रियों को डिजिटल (कैशलेस) और कैश किराया भुगतान की सुविधा मिलेगी। हाल्ट एजेंट (सुविधा प्रदाता) को डिपो स्टेशन से टिकट लाने और बचे टिकटों को सम्भालकर रखने का झंझट भी खत्म हो जाएगा। वाराणसी-जौनपुर जं.-अयोध्या रूट पर पिंडरा और मानीकला, जौनपुर-जफराबाद-जंघई-प्रयागराज रूट पर कजगांव टेढ़वा, सलखापुर, सुदनीपुर, वारीगांव नेवादा, भन्नौर, बरसठी और जरौना तथा वाराणसी-जौनपुर सिटी-सुलतानपुर खंड पर नीमा गोपालपुर और चांदा हाल्ट हाल्ट स्टेशन हैं। इन स्टेशनों पर पैसेंजर और मेमू ट्रेनों का ठहराव होता है, जबकि पिंडरा रोड हाल्ट पर वाराणसी-लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी रुकती है। यह भी पढ़ें- चारबाग स्टेशन पर ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.