बगहा, मार्च 28 -- साठी। शुक्रवार की रात संध्या गश्ती के दौरान पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए हॉल्ट पर भटक रहे चार बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाया। गश्ती पदाधिकारी दरोगा चंद्रशेखर कुमार ने रात करीब 8:30 बजे रामेश्वर नगर हाल्ट पर चार बच्चे अकेले घूमते हुए दिखाई दिए। जिसे देखते हुए गश्ती पदाधिकारी दरोगा चंद्रशेखर कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे और सभी बच्चों को सुरक्षित अपने संरक्षण में लेकर थाना लाए। थाना में बच्चों से शांतिपूर्वक पूछताछ कर उनके परिजनों की पहचान सुनिश्चित की गई।इसके बाद संबंधित अभिभावकों को सूचना देकर बुलाया गया। आवश्यक सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के बाद चारों बच्चों को उनके पिता को सुपुर्द कर दिया गया। बताया जा रहा है कि तीन बच्चे मझौलिया थाना क्षेत्र के जौकटिया गांव के निवासी हैं, जबकि एक बच्चा चनपट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.