हालेपुर रोड पर शिफ्ट होगी अटसू की सब्जी मंडी, नगर पंचायत ने तैयार किया नया परिसर
औरैया, जून 6 -- अजीतमल, संवाददाता। नगर पंचायत अटसू ने नगर की सब्जी मंडी को अधिक व्यवस्थित, सुरक्षित और सुविधायुक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। नगर पंचायत ने हालेपुर रोड स्थित नवीन नगर वार्ड में टीन शेड युक्त नया सब्जी मंडी परिसर तैयार कराया है। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी ने उप जिलाधिकारी अजीतमल को पत्र भेजकर नई मंडी स्थल पर सब्जी मंडी संचालित कराए जाने का अनुरोध किया है। प्रशासनिक मंजूरी मिलने के बाद मंडी को वर्तमान स्थान से स्थानांतरित कर नए परिसर में संचालित किए जाने की प्रक्रिया शुरू होगी। नगर पंचायत द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत नवीन नगर वार्ड के हाट-पैठ क्षेत्र का विकास कराया जा रहा है। इसी योजना के तहत वाणिज्यिक दुकानों के निर्माण कार्य के साथ सब्जी विक्रेताओं और खरीदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.