हरदोई, जुलाई 1 -- पिहानी। अंजुमन ख़ुद्दामे सहाबा के तत्वावधान में चल रहे सोलह दिवसीय शोहदा ए इस्लाम जलसा का आयोजन जारी है। चौदहवें जलसे में उलेमा ने हजरत मोहम्मद साहब के साथियों के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।अध्यक्षता मौलाना रूहुल्लाह बिहारी तथा संचालन हाफिज अतीकुर्रहमान ने किया। मोहल्ला खुरमली स्थित मस्जिद सैयदना फारूक आज़म में चल रहे जलसे में मुख्य अतिथि मौलाना अब्दुल जब्बार कासमी जिलाध्यक्ष जमीयत उलेमा हरदोई ने कहा कि आज के दौर में शरियत की पाबंदी, सुन्नत पर अमल और दीन पर मजबूती से चलना ही कामयाबी का रास्ता है। कैसे भी हालात आएं लेकिन ईमान से समझौता न करें। मस्जिद अरबिया हरदोई के इमाम व खतीब मुफ्ती शहाबुद्दीन कासमी ने सहाबा की महानता और उनके चरित्र पर प्रकाश डाला। कहा कि सहाबा आज भी मुसलमानों के लिए आदर्श हैं। अल्लाह ने सहाबा से अपनी रज...