उन्नाव, मार्च 30 -- अचलगंज। थाना क्षेत्र के गंगाखेड़ा गांव की रहने वाली किशोरी का सोमवार सुबह संदिग्ध हालत में कमरे की धन्नी पर फंदे से शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गंगाखेड़ा गांव की रहने वाली 17 वर्षीय नेहा पुत्री राम देव वर्मा का शव सोमवार सुबह कमरे की धन्नी पर रस्सी के सहारे फंदे पर शव लटका मिला है। पिता रामदेव के मुताबिक वह सुबह चार बजे ईट भट्टा पर मजदूरी करने जाता है। रोज की तरह बेटी ने उसे खाना बनाकर दिया था। सुबह सात बजे जब मां गुड्डी सोकर उठी तो फंदे पर नेहा का शव लटका देख चीख पुकार करने लगी। फोन से सूचना मिलने पर वह भट्ठे से घर आया और यहां बेटी का शव देख पुलिस को सूचना दी। मृतका नेहा चार बहन में दो भाइयों में सीता, राधिका, शारदा के अलावा दो भाई कृष्ण व विष्ण...