बाराबंकी, मई 2 -- बाराबंकी। बहराइच के जरवल रोड पर शुक्रवार की शाम सड़क हादसे में घायल वृद्ध को लखनऊ उपचार ले जाने के दौरान हालत बिगड़ गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनकी मौत हो गई। बहराइच जिला के थाना जरवल रोड के गांव जतौरा निवासीजगदीश प्रसाद वर्मा (68) पुत्र स्व. शिव प्रसाद वर्मा शुक्रवार की शाम को बाजार सब्जी खरीदने गए थे। घर लौटने के दौरान मसौलिया चौराहा के पास वह लघुशंका के लिए रुके थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर घायल हो गए। उन्हें स्थानीय सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया था। यह भी पढ़ें- सड़क हादसों में सपा नेता के पिता सहित तीन की मौत रास्ते में उनकी तबियत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनकी मौत हो गई।

हि...