चित्रकूट, मार्च 21 -- चित्रकूट, संवाददाता। शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के बिहारा गांव के मजरा अमरावा में अचानक हालत बिगड़ने पर गर्भवती युवती की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। मायका पक्ष ने ससुरालीजनों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।अमरावा निवासी पवन पाल की 22 वर्षीया पत्नी आरती आठ माह की गर्भवती थी। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार की रात अचानक तेज खांसी आने के बाद आरती की तबियत खराब हो गई। हालत ज्यादा खराब होने पर शनिवार को तड़के करीब तीन बजे परिजन उसे लेकर सीएचसी शिवरामपुर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मायका पक्ष से आरती का भाई रजौला चकभूपतपुर निवासी संतू के अलावा माता-पिता आदि अस्पताल पहुंचे। मायका पक्ष ने ससुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.