कन्नौज, मई 16 -- मिरगावां,कन्नौज। कोतवाली गुरसहायगंज क्षेत्र के मिरगावां गांव में शुक्रवार को उपचार के दौरान विवाहिता की मौत के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। शव घर पहुंचते ही मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते गांव में अफरा-तफरी मच गई। विवाद शनिवार सुबह करीब 11 बजे तक चलता रहा। बाद में प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मिरगावां गांव निवासी शिवम कुमार पुत्र प्रमोद कुमार चक्रवर्ती की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व बदायूं जनपद के रिसौली गांव निवासी संतराम की पुत्री मंजू (22) से हुई थी। परिजनों के अनुसार मंजू को पित्त की थैली में पथरी की समस्या थी। यह भी पढ़ें- महेवा में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप हाल में उल्टी होने के कारण पथरी पित्त नली में फंस ग...