उरई, अप्रैल 13 -- जालौन। संवाददाता नगर के मोहल्ला तोपखाना में सार्वजनिक स्थल पर चल रहे हार-जीत का खेल पर पुलिस ने छापामारी की। छापामारी के दौरान पुलिस ने हार-जीत का खेल रहे सात लोगों को पकड़ लिया है। जिनके पास से 15260 रुपये व मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।कोतवाली प्रभारी हरिशंकरचंद्र को सूचना मिली कि मोहल्ला तोपखाना में खाली पड़ी जमीन पर कुछ लोग सार्वजनिक स्थल पर हार जीत की बाजी लगा रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर चौकी प्रभारी मनीष तिवारी ने पुलिस टीम के साथ छापामारी कर हार-जीत की बाजी लगा रहे रावतान निवासी शनि, कछोरन निवासी पूरन व सुनील, झांसी के ग्राम पहलगवां निवासी विपिन कुमार, शाहगंज निवासी समीर व नाजिम को पकड़ लिया है। यह भी पढ़ें- मोबाइल और नगदी समेत दो सट्टेबाज गिरफ्तार पकड़े आरोपियों के पास से ताश की गड्डी, मोबाइल फोन, मालफड़ पर 14100 रुपये एव...