हार पर हार से कहीं छिन ना जाए टीम इंडिया से ओलंपिक का टिकट, जानिए क्या है पूरा गणित
नई दिल्ली, जुलाई 10 -- टीम इंडिया मार्च में टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीता था, लेकिन इसके बाद से भारत की टीम को एक भी मैच में जीत नहीं मिली है। आयरलैंड जैसी कमजोर टीम के खिलाफ भी टीम इंडिया दो मैच हार गई और अब इंग्लैंड के सामने तो भारत ने घुटने ही टेक दिए। पिछले 6 मैचों में से 5 मैचों में टीम को हार मिली है। इसी लगातार मिल रही हार पर हार से टीम इंडिया के ओलंपिक से बाहर होने का खतरा भी मंडराने लगा है। ऐसा ही चलता रहा तो फिर टीम इंडिया के ओलंपिक की डायरेक्ट क्वालिफिकेशन छिन सकती है। दरअसल, आईसीसी ने ओलंपिक 2026 के लिए क्वालीफिकेशन का फॉर्मेट बता दिया है। उसमें साफ है कि जो भी टीम अपने-अपने महाद्वीप से टॉप रैंकिंग वाली होगी, उसे ओलंपिक का डायरेक्ट टिकट मिलेगा। अफ्रीका, एशिया, यूरोप और ओशिनिया की एक-एक आईसीसी टी20 में टॉप रैंक वाली टीम सीधे ओलंपिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.