नई दिल्ली, नवम्बर 26 -- दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 0-2 से टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की रैंकिंग में चौथे से पांचवें नंबर पर घिसक गई है। डब्लूटीसी 2025-27 चक्र के दौरान अब तक टीम इंडिया ने सबसे ज्यादा 9 मैच खेले हैं। इनमें से 4 में उसे जीत मिली है, 4 में हार और 1 मैच ड्रॉ रहा है। इस तरह उसके पास 52 अंक हैं और जीत का प्रतिशत 48.15 है। क्या भारत अब भी डब्लूटीसी फाइनल में पहुंच सकता है? और अगर हां, तो कैसे? जवाब है- हां, भारत अब भी डब्लूटीसी के फाइनल में पहुंच सकता है लेकिन उसे इसके लिए आने वाले मैचों में दमदार प्रदर्शन करना होगा। ये दीगर बात है कि घर में ही विपक्षी टीमों के खिलाफ शर्मनाक सरेंडर करने वाली टीम ऐसा शायद ही कर पाए।डब्लूटीसी के अंकों का गणित अगर कोई टीम किसी टेस्ट को जीतती है तो उसे 12 अंक मिलते हैं...