हार जैसी कोई चीज नहीं, हम जीतते हैं या सीखते हैं: विद्यांशु
बाराबंकी, अगस्त 13 -- बाराबंकी, संवाददाता। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत संचालित राजकीय जिला पुस्तकालय में बुधवार को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए विशेष मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया गया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट (आईएएस) विद्यांशु शेखर झा ने छात्रों को यूपीएससी और यूपीपीएससी की तैयारी की रणनीति समझाई। उन्होंने अपने अनुभव और स्वयं के तैयार किए नोट्स साझा करते हुए छात्रों को विगत वर्षों में पूछे गए प्रश्नों के माध्यम से तैयारी करने के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि सिविल सर्विसेज की तैयारी केवल दिखावे या भौकाल के लिए नहीं करनी चाहिए। यह बेहद चुनौतीपूर्ण सेवा है, जिसमें सेवा भाव के साथ ही बेहतर योगदान दिया जा सकता है। छात्रों को वास्तविक रूप से प्रेरित रहने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि दिखावे के प्रोत्साहन से दूर रहकर अपने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.