हार-जीत की बाजी लगाते छह जुआरी पकड़े
बांदा, जून 24 -- अतर्रा। पुलिस ने हारजीत की बाजी लगाते छह लोगों को गिरफ्तार किया है। कस्बा इंचार्ज गौरव प्रताप सिंह एवं उनकी टीम ने सार्वजनिक जगह पर जुआ खेलने वाले को मय मालफड़ एवं ताश की गड्डी सहित हार जीत की बाजी लगाते गिरफ्तार किया है। जिन्हें 13 जी एक्ट के तहत मेरे निरुद्ध कर कार्यवाही की गईं है। पुलिस ने लाई मंडी महोतरा रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास एक मकान के पीछे खाली पड़े मैदान से रामू गुप्ता निवासी लाई मंडी, अरविंद गुप्ता सुभाष नगर, रोहित कुमार सुदामा पुरी,अमित कुमार अत्रि नगर, भरत गुप्ता और प्रेम शंकर निवासी सुभाष नगर क़स्बा अतर्रा को मौके से जुआ खेलने और हार जीत की बाजी लगाते गिरफ्तार किया। Rs.10500 रुपये जामा तलाशी Rs.4000 और एक ताश की गड्डी बरामद की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.