हार के बाद अब पाकिस्तान को ICC ने दी सजा, 40% मैच फीस के साथ काट दिए 8 WTC अंक
नई दिल्ली, मई 15 -- बांग्लादेश के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम को आईसीसी से भी सजा मिली है। मीरपुर में पाकिस्तान की टीम को धीमी ओवर गति का दोषी पाया गया है, जिसके कारण आईसीसी ने पाकिस्तान पर मैच फीस का 40 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में आठ अंक काट लिए हैं। पाकिस्तान की टीम को निर्धारित समय से आठ ओवर कम डालने का दोषी पाया गया। बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 104 रनों से करारी शिकस्त दी थी।क्या है नियम आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत निर्धारित समय में प्रत्येक कम ओवर फेंकने पर खिलाड़ियों को अपनी मैच फीस का 5% जुर्माना देना पड़ता है और टीम का 1 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट काटा जाता है। पाकिस्तान पहले टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ निर्धारित समय से 8 ओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.