नई दिल्ली, मई 14 -- तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में मिली हार के बाद डीएमके अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने गुरुवार को कहा कि उनका गठबंधन कमजोर नहीं हुआ है और तमिलनाडु की जनता अब भी डीएमके पर भरोसा करती है। स्टालिन ने पार्टी मुख्यालय अन्ना अरिवलयम में जिला सचिवों को संबोधित करते हुए स्पष्ट कहा कि मैं इस हार की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि चुनावी हार के कारणों का गहन विश्लेषण करने के लिए एक विशेष पैनल गठित किया जाएगा, जो 20 दिनों के अंदर रिपोर्ट सौंपेगा। संबोधन के दौरान स्टालिन ने एआईएडीएमके पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि डीएमके इतनी परिपक्व पार्टी है कि वह अपने विधायकों को रिसॉर्ट में छिपाने की जरूरत नहीं समझती। उनका इशारा एआईएडीएमके की ओर था, जिसने चुनाव परिणामों के बाद अपने नवनिर्वाचित विधायकों को ...