हार का भूत उतरा नहीं आपका; अरविंद केजरीवाल को मंत्री प्रवेश वर्मा ने दिया जवाब, क्या मामला?
नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को एकबार फिर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। केजरीवाल ने साल 2025 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोटर लिस्ट से छेड़छाड़ का भी दावा किया है। केजरीवाल के इन दावों पर दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा 'कब तक गुमराह करते रहोगे जनता को, अभी तक भूत नहीं उतरा है हार का। विधानसभा की कोई खबर तो आपको है नहीं, न कभी वहां आना जाना होता है आपका। हारने के बाद तो एक भी दिन नहीं गए।' उन्होंने आगे कहा 'कब, कैसे, कितनी वोट कम हुई, मैं पूरे डेटा के साथ जब बोलोगे जवाब दे दूंगा। एक भी वोट की गड़बड़ नहीं हुई कभी भी, न इलेक्शन में न एसआईआर में। स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.