झांसी, मार्च 31 -- झांसी, संवाददाता। गुरसरांय थाना क्षेत्र में मंगलवार को गांव भस्नेह तालाब पुल के पास तेज रफ्तार बेकाबू हार्वेस्टर मशीन ने बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में मऊरानीपुर रिश्तेदारी में त्रयोदशी कार्यक्रम में जा रहे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत नाजुक बताई जा रही है। गांव सिर्वो निवासी मानवेन्द्र (27) बेटा मोहनलाल परिवार के साथ खेती-किसानी में हाथ बंटाता था। मंगलवार दोपहर वह अपने गांव के ही दोस्त छत्रपाल बेटा शिवनंदन के साथ मऊरानीपुर रिश्तेदारी में त्रयोदशी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वह बाइक लेकर भस्नेह तालाब पुल के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे हार्वेस्टर के चालक का संतुलन बिगड़ गया। हार्वेस्टर मशीन बाइक में टक्कर मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.