हमीरपुर, अप्रैल 4 -- हमीरपुर, संवाददाता। थाना जलालपुर क्षेत्र के रिरुआ बुजुर्ग गांव में हार्वेस्टर चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। चालक शुक्रवार शाम हार्वेस्टर खराब होने के बाद उसके पास ही सो गया था, जहां शनिवार सुबह उसका शव मिलने से सनसनी मच गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पंजाब प्रांत के फतेहगढ़ जनपद के थानाक्षेत्र व गांव दरबारी निवासी मंजीत सिंह पुत्र वृंदा सिंह हार्वेस्टर चालक था। वह रिरुआ बुजुर्ग गांव निवासी एक कोटेदार के खेत में गेहूं की कटाई कर रहा था। शुक्रवार शाम को अचानक हार्वेस्टर में खराबी आ गई। बताया गया कि मशीन ठीक न होने पर चालक मंजीत सिंह हार्वेस्टर के पास ही सो गया। शनिवार सुबह जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो वह मृतावस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस म...