प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 10 -- कंधई थाना क्षेत्र के वारीकला गांव में शुक्रवार दोपहर गेहूं की कटाई के दौरान कंबाइन हार्वेस्टर मशीन से निकली चिंगारी से आग लग गई। हवा तेज चल रही थी। इसलिए देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। हार्वेस्टर मशीन में भी आग लगने से चालक जान बचाकर भाग निकला। करीब पांच गांव के दर्जनों किसानों की 100 बीघे फसल जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वारीकला गांव के शंकर वर्मा ने अपने गेहूं की कटाई के लिए शुक्रवार दोपहर कोहंडौर के रामपुर के श्रीराम वर्मा की हार्वेस्टर मशीन मंगाई थी। फसल में नमी होने से अचानक हार्वेस्टर से ही चिंगारी निकली। इससे गेहूं की फसल में आग लग गई। शोर होने पर गांव के लोग दौड़े और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। गांव के लोग सबमर्सिबल में पाइप लगा...